Birth Certificate Online 2025

Birth Certificate Online 2025: जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं

SARKARI YOJANA

Birth Certificate Online 2025: जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?

जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

Birth Certificate Online 2025: जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज़ है, जो किसी व्यक्ति के जन्म की तिथि, स्थान और माता-पिता की जानकारी को प्रमाणित करता है। यह सरकारी दस्तावेज़ पहचान प्रमाण (Identity Proof) के रूप में कार्य करता है और कई सरकारी व निजी कार्यों के लिए अनिवार्य होता है।

Birth Certificate Online 2025: संक्षिप्त विवरण / Quick Overview

शीर्षक (Title)🔸 विवरण (Details)
📌 पोस्ट का नाम / Post NameBirth Certificate Online 2025
📄 पोस्ट प्रकार / Post Typeजन्म प्रमाण पत्र / Birth Certificate
🧾 प्रमाण पत्र नाम / Certificate Nameजन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
🏛️ जारीकर्ता प्राधिकरण / Issuing Authorityसंबंधित राज्य सरकार / Concerned State Government
🌐 आवेदन मोड / Application Modeऑनलाइन और ऑफलाइन / Online & Offline
👥 पात्रता / Eligibilityभारत में जन्म लेने वाला कोई भी व्यक्ति / Any person born in India
🌍 आधिकारिक वेबसाइट / Official Websitecrsorgi.gov.in – राष्ट्रीय जन्म और मृत्यु पंजीकरण पोर्टल / National Civil Registration Portal

जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?

  1. आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट बनवाने के लिए आवश्यक।

  2. स्कूल या कॉलेज में दाखिले के लिए अनिवार्य।

  3. सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ उठाने के लिए जरूरी।

  4. विवाह पंजीकरण, संपत्ति हस्तांतरण और उत्तराधिकार प्रमाण पत्र में सहायक।

  5. विदेश यात्रा और वीजा आवेदन में आवश्यक दस्तावेज।

Birth Certificate कौन जारी करता है?

  • नगर निगम, नगर परिषद, ग्राम पंचायत और राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग जन्म प्रमाण पत्र जारी करता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया: तीन श्रेणियां

1. पहली श्रेणी (0-21 दिन)

  • सरकारी अस्पताल में जन्म: जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से मिलेगा।

  • घर पर जन्म: ग्राम पंचायत (गांव) या नगर पालिका से आवेदन किया जा सकता है।

  • आवश्यक दस्तावेज: माता-पिता का आधार कार्ड, गवाहों के नाम।

2. दूसरी श्रेणी (21-30 दिन)

  • सरकारी अस्पताल में जन्म: अस्पताल से प्रमाण पत्र मिलेगा।

  • घर पर जन्म: ग्राम पंचायत/नगर पालिका से आवेदन किया जा सकता है।

  • आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, गवाहों के नाम, ₹2 शुल्क।

3. तीसरी श्रेणी (30 दिन से अधिक)

  • ऑनलाइन आवेदन: नहीं किया जा सकता है।

  • ऑफलाइन आवेदन: प्रखंड कार्यालय या नगरपालिका से आवेदन करें।

  • आवश्यक दस्तावेज: एफिडेविट, शपथ पत्र, गवाहों के नाम।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए शुल्क

आवेदन का समयशुल्क
जन्म के 21 दिन के भीतर₹0
21-30 दिन के बाद₹2
30-365 दिन के बाद₹5
1 वर्ष या उससे अधिक उम्र₹10

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. नवजात शिशु (0-21 दिन)

  • जन्म प्रमाण: अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र या डिस्चार्ज स्लिप।

  • माता-पिता का पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट।

  • निवास प्रमाण: बिजली बिल, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक।

  • शादी का प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)।

  • अभिभावक का शपथ पत्र: यदि अस्पताल से प्रमाण पत्र नहीं मिला हो।

2. 1 वर्ष से अधिक उम्र के लिए आवेदन

  • ग्राम पंचायत/नगर निगम से सत्यापन पत्र।

  • स्कूल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

  • अस्पताल/डॉक्टर का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)।

  • अदालत/SDM से सत्यापित हलफनामा।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

  1. CRS पोर्टल पर जाएंराष्ट्रीय जन्म और मृत्यु पंजीकरण पोर्टल

  2. साइन अप करें – General Public Signup पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

  3. लॉग इन करें – यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।

  4. Birth Registration पर क्लिक करें – सभी आवश्यक जानकारी भरें।

  5. रजिस्ट्रार को डॉक्यूमेंट सबमिट करें – आपको एक रिसिविंग मिलेगी जिसे रजिस्ट्रार के पास जमा करें।

  6. बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त करें।

जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनवाएं (30 दिन से अधिक उम्र वाले शिशु के लिए)

  1. फॉर्म भरें: जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म प्रखंड कार्यालय या नजदीकी दुकान से प्राप्त करें।

  2. एफिडेविट बनवाएं: यह एफिडेविट माता-पिता या गार्जियन के नाम से होना चाहिए।

  3. सत्यापन कराएं: सरपंच/आंगनवाड़ी सेविका/मुखिया से सत्यापन कराएं।

  4. संपूर्ण दस्तावेज़ कार्यालय में जमा करें: कार्यालय में जमा करने के बाद प्रखंड कार्यालय में प्लीकेशन जाएगा और फिर बर्थ सर्टिफिकेट जारी होगा।

Home PageClik Here
Online ApplayClik Here
 Download FormClik Here
Official WebsiteClik Here
FacebookClik Here
TwitterClik Here

निष्कर्ष

जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जो किसी व्यक्ति की पहचान, नागरिकता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक होता है। अगर आप नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं, तो समय पर आवेदन करना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए सही दस्तावेज़ और प्रक्रिया का पालन करें ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Also Read:

technicalbihar

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

1 thought on “Birth Certificate Online 2025: जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं

Leave a Reply