Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025 Payment Dates & List: जीविका महिला रोजगार योजना ₹10,000 पेमेंट स्टेटस और आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025 Payment Dates & List: बिहार सरकार हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर गंभीर रही है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है। यह योजना बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS) – जीविका के तहत चलाई जा रही है, ताकि महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जा सकें और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

इस योजना के तहत, 50 लाख जीविका दीदियों को 10,000/- की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। यह राशि उन्हें छोटे व्यवसाय, रोजगार, स्वरोजगार और घरेलू आय-वृद्धि के कार्यों में सहयोग के लिए दी जाएगी।

Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025 – Overview

विषय विवरण
योजना का नाम बिहार जीविका महिला रोजगार योजना 2025 (Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025)
शुरूआत सितम्बर 2025
किसके द्वारा बिहार सरकार
विभाग ग्रामीण विकास विभाग एवं बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS – Jeevika)
लाभार्थी बिहार की 50 लाख जीविका दीदियां (महिला SHG सदस्य)
लाभ राशि 10,000/- प्रति महिला
पहली किस्त 22 सितम्बर 2025 (नवरात्र से पहले)
पेमेंट डेट्स 3 अक्टूबर से 26 दिसम्बर 2025 तक हर शुक्रवार/सोमवार को
भुगतान की विधि Direct Benefit Transfer (DBT) सीधे बैंक खाते में
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन (VO/ALF/नगर निगम शिविर) एवं ऑनलाइन www.brlps.in
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जीविका समूह सदस्यता प्रमाण
पात्रता केवल बिहार निवासी महिलाएं, आयु 18+ वर्ष, BPL परिवार या आर्थिक रूप से कमजोर, जीविका SHG सदस्य
कुल बजट ₹5000 करोड़ रुपये
उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025, जिसे जीविका महिला रोजगार योजना भी कहा जा रहा है, का मुख्य उद्देश्य है –

  • महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर स्वरोजगार शुरू करने में मदद करना।

  • जीविका समूहों (Self Help Groups – SHGs) की दीदियों को मजबूत करना।

  • महिलाओं को गरीबी रेखा से बाहर निकालना

  • बेरोजगारी दर कम करना और महिलाओं को परिवार का सहारा बनाना।

  • महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना।

योजना की मुख्य विशेषताएं (Key Highlights of Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025)

विशेषता विवरण
योजना का नाम बिहार जीविका महिला रोजगार योजना 2025
किसके द्वारा शुरू बिहार सरकार
विभाग ग्रामीण विकास विभाग, जीविका (BRLPS)
लाभार्थी 50 लाख जीविका दीदियां
लाभ राशि 10,000/- प्रति महिला
भुगतान की विधि Direct Benefit Transfer (DBT)
पहली किस्त 22 सितम्बर 2025 (नवरात्र से पहले)
कुल बजट ₹5000 करोड़ रुपये
पेमेंट डेट्स सितम्बर 2025 से दिसम्बर 2025 तक
आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन + ऑफलाइन (SHG/VO/ALF)
आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in

योजना के लाभ (Benefits of Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025)

  • प्रत्येक लाभुक महिला को 10,000/- की आर्थिक सहायता मिलेगी।

  • यह राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी।

  • महिलाएं इस राशि से सिलाई, कढ़ाई, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन जैसे छोटे रोजगार शुरू कर सकती हैं।

  • जीविका से जुड़ी महिलाएं और भी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगी।

  • महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं लाभ ले सकेंगी।

बिहार जीविका महिला रोजगार योजना पेमेंट डेट्स 2025 (Payment Dates)

बिहार सरकार ने इस योजना की राशि चरणबद्ध तरीके से भेजने का निर्णय लिया है। भुगतान निम्न तिथियों पर किया जाएगा –

भुगतान की तिथि दिन
3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
6 अक्टूबर 2025 सोमवार
17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
24 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
7 नवम्बर 2025 शुक्रवार
14 नवम्बर 2025 शुक्रवार
21 नवम्बर 2025 शुक्रवार
28 नवम्बर 2025 शुक्रवार
5 दिसम्बर 2025 शुक्रवार
12 दिसम्बर 2025 शुक्रवार
19 दिसम्बर 2025 शुक्रवार
26 दिसम्बर 2025 शुक्रवार

हर हफ्ते अलग-अलग जिलों की महिलाओं को 10,000/- की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • महिला बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

  • आवेदिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

  • महिला BPL परिवार या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होनी चाहिए।

  • महिला जीविका समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए।

  • परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा से कम होनी चाहिए।

  • परिवार से केवल एक ही महिला लाभ ले सकेगी।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक (DBT के लिए)

  • राशन कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • जीविका समूह सदस्यता प्रमाणपत्र

  • मोबाइल नंबर (बैंक से लिंक होना चाहिए)

Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025आवेदन प्रक्रिया

1. ग्रामीण महिलाएं (Village Women)

  • जो महिलाएं पहले से जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हुई हैं, वे अपने ग्राम संगठन (VO) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

  • अगर महिला अभी तक SHG से जुड़ी नहीं है, तो पहले उसे SHG की सदस्यता लेनी होगी।

2. शहरी महिलाएं (Urban Women)

  • शहरी क्षेत्रों की महिलाएं एरिया लेवल फेडरेशन (ALF) या नगर निगम द्वारा लगाए गए शिविरों में आवेदन कर सकती हैं।

3. ऑनलाइन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

  • वेबसाइट पर जाकर Mahila Rojgar Yojana 2025 सेक्शन चुनें।

  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • सबमिट करने के बाद आपको एक रसीद / Reference Number मिलेगा।

Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025 Payment Dates & List: पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

महिलाएं अपने 10,000/- का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए तरीके अपना सकती हैं –

  • बैंक पासबुक अपडेट करवाकर।

  • एटीएम से बैलेंस चेक करके।

  • PFMS (Public Financial Management System) पोर्टल पर जाकर DBT स्टेटस चेक करके।

  • BRLPS वेबसाइट पर लॉगिन करके।

योजना से जुड़ी मुख्य बातें (Important Points)

  • यह योजना सीधे जीविका दीदियों को जोड़कर चलाई जा रही है।

  • कुल 50 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।

  • महिलाओं को दी गई राशि Loan नहीं बल्कि Grant (अनुदान) होगी।

  • सरकार ने योजना के लिए ₹5000 करोड़ का बजट पास किया है।

  • इससे महिलाओं को स्वरोजगार, छोटे बिजनेस और आर्थिक स्थिरता मिलेगी।

Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025 Payment Dates & List: Importent Link

Home Page Click Here
Pepar Notic (महिलाओं को नहीं लौटाना होगा 10000/-)
Click Here
Member List Check & Download Click Here
 Rojgar Yojana 2025 New Member Form PDF  Click Here
Official Notification Click Here
Jivika Form Pdf Click Here
Online Apply (शहरी क्षेत्र) Click Here
लाभार्थी सूची (Jeevika List) Bihar Click Here
पेमेंट डेट शेड्यूल नोटिस Click Here
Official Website Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

निष्कर्ष

Bihar Jeevika Mahila Rojgar Yojana 2025 बिहार सरकार की एक ऐतिहासिक योजना है, जिसका सीधा लाभ 50 लाख जीविका दीदियों को मिलेगा। 10,000/- की यह राशि महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। महिलाएं इसे छोटे रोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने में उपयोग कर सकेंगी।

अगर आप भी जीविका समूह की महिला सदस्य हैं तो तुरंत इस योजना का लाभ उठाएं और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

FAQs – जीविका महिला रोजगार योजना 2025

Q1. बिहार जीविका महिला रोजगार योजना का लाभ किसे मिलेगा?
केवल बिहार की जीविका दीदियों और महिला SHG सदस्य को यह लाभ मिलेगा।

Q2. योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
प्रत्येक लाभुक महिला को 10,000/- की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Q3. यह पैसा कब मिलेगा?
सरकार सितम्बर से दिसम्बर 2025 तक अलग-अलग तिथियों पर यह पैसा ट्रांसफर करेगी।

Q4. आवेदन कहाँ करना होगा?
ग्राम संगठन (VO), एरिया लेवल फेडरेशन (ALF) या www.brlps.in पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।

Q5. क्या यह राशि Loan है?
नहीं, यह पूरी तरह अनुदान (Grant) है, जिसे वापस नहीं करना होगा।

Also Read:-

← Back

Thank you for your response. ✨

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment