Table of Contents
बिहार जमीन सर्वे फॉर्म ऐसे भरें नई पोर्टल से (Bihar Jamin Survey Online Form 2025)
नमस्कार दोस्तों, Technical Bihar में आपका स्वागत है, आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि Bihar Jamin Survey Online Form 2025 बिहार भूमि सर्वेक्षण फॉर्म नए पोर्टल से भरें ताकि आप अपना भूमि सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म 2025 बहुत आसानी से भर सकें, जिसे अब Survey Online New Portal से भरा जा सकता है।
Bihar Jamin Survey Online Form 2025: अगर आप बिहार के निवासी हैं तो आपको पता ही होगा कि बिहार सरकार को जमीन मालिकों का सर्वे करना होता है ताकि उनकी जमीन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वैध हो जाए । आप घर बैठे ऑनलाइन बहुत ही आसानी से Bihar Jamin Survey Online Form 2025 भर पाएंगे जिसमें आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ेगी जिसके बारे में इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है कि आप किस तरह से अपनी जमीन का ऑनलाइन सर्वे कर पाएंगे जिसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना होगा।
बिहार जमीन सर्वेक्षण 2025: Overview (Bihar Land Survey Online Form 2025)
Title | Details |
---|---|
Name of the Article | Bihar Jamin Survey Online Form 2025 |
Type of Article | Latest Update |
Who Can Fill This Form? | All Land Owners of Bihar |
Mode of Application | Online |
Application Charges | NIL (No Charges) |
Purpose | To Participate in Bihar Land Survey Process |
Official Website | [Update as per official link] |
Required Documents | Aadhaar Card, Land Papers, Mobile Number, etc. |
Start Date | [Update if available] |
Last Date | [Update if available] |
How to Apply? | Please Read the Article Completely for Step-by-Step Guidance |
Bihar Jamin Survey Online Form 2025: नवीनतम सूचना
राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार जमीन सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म 2025 के लिए स्वघोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की थी, लेकिन अब विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी पोर्टल खुला रहेगा और आवेदक ऑनलाइन माध्यम से स्वघोषणा पत्र भर सकेंगे।
इस प्रक्रिया के दौरान विभाग यह देखेगा कि कितने लोगों ने समय पर स्वघोषणा पत्र जमा किया है और कितने लोगों ने देरी से। लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के साथ-साथ भूमि सर्वेक्षण शिविरों में भी फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। साथ ही पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
बिहार जमीन सर्वे 2025: रैयतों को क्या करना है? (Bihar Jamin Survey Online Form 2025)
बिहार सरकार द्वारा भूमि सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। अगर आपके पास भी जमीन है, और आप घर बैठे Bihar Jamin Survey Online Form 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा करने से आपकी जमीन का रिकॉर्ड सही रहेगा और किसी तरह का विवाद नहीं होगा।
रैयतों (जमीन मालिकों) के जरूरी काम:
जब आपकी जमीन की नापी (सर्वे) हो, उस समय जमीन पर मौजूद रहें।
अपनी जमीन की सीमाएं (मेड़) साफ-साफ बना कर रखे जिसे दिखने में सोहिलियत हो।
जब सरकारी टीम आए, तो उन्हें अपनी जमीन की सही – सही जानकारी दें।
अपनी जमीन के कागज़ (जैसे रसीद, खतियान, आदि) अपडेट रखें।
स्व-घोषणा फॉर्म (प्रपत्र-2) भरकर सभी दस्तावेज़ों सल्गन के साथ जमा करें।
अगर जमीन किसी मृतक के नाम है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी दें।
अगर आप वारिस (जैसे बेटा, बेटी, पत्नी) हैं, तो वारिस का सबूत दें।
अगर सर्वे में कुछ गलती हो गई है, तो प्रपत्र-8 में आपत्ति दर्ज करें।
जमीन में हिस्सा या दावा है, तो प्रपत्र-14 या 21 में जानकारी दें।
सर्वे के बाद अंतिम खतियान (Record) जरूर प्राप्त करें।
जरूरी जानकारी:
ये सर्वे आपकी जमीन को सुरक्षित करने का मौका है।
कोई शुल्क नहीं है – सब कुछ बिलकुल मुफ्त है।
सही समय पर जानकारी और दस्तावेज़ देने से भविष्य में कोई समस्या नहीं होगी।
भूमि सर्वेक्षण क्यों जरूरी है? – आसान शब्दों में समझें
बिहार सरकार के भूमि सर्वेक्षण अभियान, Bihar Jamin Survey Online Form 2025 के तहत यह जानना जरूरी है कि भूमि अभिलेख और नक्शे क्यों बनाए जाते हैं। इसका सरल उत्तर नीचे दिए गए बिंदुओं में दिया गया है:-
भूमि अभिलेख और नक्शा बनाने के फायदे:
रैयतों / किसानों की जमीन की जानकारी रिकॉर्ड में रहे – जैसे खाता, खेसरा, रसीद आदि, ताकि साफ-साफ पता चले कि कौन कितनी जमीन का मालिक है।
भू-स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट होती है – जिससे जमीन का सही उपयोग, खरीद-बिक्री और सरकारी योजनाओं में फायदा लेने में आसानी होती है।
सरकारी जमीन की पहचान होती है – जैसे स्कूल, सड़क, अस्पताल आदि के लिए रिज़र्व ज़मीन की जानकारी रहती है।
जमीन पर लगान (टैक्स) की सही जानकारी मिलती है – जिससे किसान को पता चलता है कि उसे कितना टैक्स देना है।
भूमि विवाद कम होते हैं – क्योंकि जब नक्शा और अभिलेख सही होता है तो कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जा सकता है।
संक्षेप में:
भूमि अभिलेख और मानचित्र से न केवल आपकी जमीन सुरक्षित रहती है, बल्कि भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद से भी बचा जा सकता है।
बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त क्या है?
बिहार सरकार द्वारा चलाया जा रहा विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अभियान सभी प्रकार की ज़मीनों की जांच और रिकॉर्ड तैयार करने की एक आधुनिक पहल है। इसके तहत हर भूखंड और खेत-खेसरा (Plot) की वर्तमान स्थिति के आधार पर Bihar Jamin Survey Online Form 2025 नक्शा तैयार किया जाता है।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भूमि का उपयोग किस प्रकार हो रहा है — जैसे कि खेती, आवास, या व्यवसाय — और उसी अनुसार उसे भू-लाघन (land classification) में दर्शाया जाए।
यह सर्वेक्षण बिहार बंदोबस्त अधिनियम 2011 के तहत किया जा रहा है, जिसमें Bihar Jamin Survey Online Form 2025 आधुनिक तकनीकों की मदद से डिजिटल मैपिंग और भूमि रिकॉर्ड्स को ऑनलाइन तैयार किया जा रहा है।
मुख्य उद्देश्य:
हर ज़मीन का मालिकाना हक स्पष्ट करना
भूमि विवादों को कम करना
डिजिटल अधिकार अभिलेखों का निर्माण व सुरक्षित संरक्षण
ज़मीन की जानकारी सभी उपयोगकर्ताओं को आसानी से उपलब्ध कराना
इस योजना का मकसद सभी नागरिकों को पारदर्शी और भरोसेमंद ज़मीन से जुड़ी सेवाएं देना है, जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
Bihar Jamin Survey Online 2025: ज़मीन सर्वे के लिए जरूरी दस्तावेज़ (Land Survey Documents)
बिहार सरकार द्वारा 2025 में चलाया जा रहा बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण सभी ज़मीन मालिकों के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप इस सर्वे में भाग लेना चाहते हैं तो आपको कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखने चाहिए।
दस्तावेज़ का नाम | विवरण / उपयोगिता |
---|---|
प्रपत्र-2 (स्व-घोषणा फॉर्म) | भूमि स्वामी द्वारा अपनी ज़मीन की जानकारी स्वयं घोषित करने हेतु जरूरी। |
प्रपत्र-3(1) (वंशावली फॉर्म) | मृतक रैयत के वारिसों की जानकारी दर्ज करने के लिए अनिवार्य। |
मृत रैयत की मृत्यु तिथि | ज़मीन पूर्वजों के नाम पर हो तो उनकी मृत्यु की तारीख ज़रूरी होती है। |
जमाबंदी संख्या की विवरणी | ज़मीन की पहचान व रिकॉर्ड सत्यापन के लिए। |
मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष | ज़मीन पर टैक्स भुगतान का प्रमाण। |
खतियान की नकल (यदि उपलब्ध हो) | जमीन की मालिकाना स्थिति को स्पष्ट करने में सहायक। |
दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेज़ | अगर किसी ज़मीन पर दावा है, तो उससे जुड़े प्रमाण देना जरूरी। |
सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि हो) | कोर्ट द्वारा जारी कोई आदेश हो तो उसे प्रस्तुत करें। |
मृतक वारिस संबंधी प्रमाण पत्र | वारिसों को अधिकार साबित करने के लिए आवश्यक। |
आधार कार्ड की छायाप्रति | पहचान प्रमाण पत्र के रूप में ज़रूरी। |
वोटर कार्ड की छायाप्रति | पता और पहचान की पुष्टि हेतु वैकल्पिक दस्तावेज़। |
बिहार भूमि सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Bihar Bhumi Survey Online 2025: के लिए आवेदन करने से पहले, आवेदक आवश्यक दस्तावेजों को PDF फाइल में स्कैन करके तैयार रखें, जैसे कि फॉर्म-2 (स्व-घोषणा पत्र), फॉर्म-3(1) (वंशावली प्रपत्र), आधार कार्ड, खतियान की प्रतिलिपि, मालगुजारी रसीद, मृतक उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र आदि। सभी विवरण सही-सही भरें और सत्यापन के लिए तैयार रहें।
Bihar Jamin Survey Online 2025: ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको बिहार सरकार के भू अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका स्क्रीनशॉट नीचे दिया गया है, जिससे समझने में आसानी होगी।

2 अब आपको स्वघोषणा के लिए ‘यहां से फॉर्म-2 सबमिट करें पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो (पेज) खुलेगी जिसमें स्वघोषणा और वंशावली सबमिट करें फॉर्म खुल जाएगा।

3. यहाँ पर आपको अपना जिला चुनना है फिर Go पर क्लीक करते ही आपके सामने फॉर्म सेक्शन ओपन होगा जो कुछ इस प्रकार होगा जिसका स्क्रीनशॉट नीचे दिया गया है
4. इसमें अवेद्कर्ता का नाम,State,District,Mobile/Phone,Aadhar Number और Email(Optional) सही – सही दर्ज करे फिर Verify मोबाइल पर क्लिक करे OTP सत्यपित करे !

- नोट – यदि आपके पास एक से अधिक खाताधारक या एक का ही खता खेसर एक से अधिक हैं तो आप Add More Holders पर क्लिक करके एक से अधिक खाताधारक या एक का ही खता खेसर जोड़ सकते हैं।
- आप जो अपना Docoment केवल /जमाबंदी/ खतियाँन जो भी आपके पास वेलिड पेपर है उसके साथ स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र-2 यहां डाउनलोड करें/ वंशावली हेतु प्रपत्र-3(1) यहां डाउनलोड करें Pdf में 3md के अन्दर में अपलोड करे !
- फिर Save पर क्लीक करे
Bihar Jamin Survey 2025

6. आपके सामने Save successfully का पॉपअप शो होगा,जो अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो चूका है जिसे आप ok करने पर आपके सामने Riciving शो होगा जिसे आपको save/प्रिंट ले लेना है !

7. जब आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाने पार आपको इसका रिसीविंग और जो अपने पेपर उपलोड किया था उसे अपना अंचल में जमा करे !
Bihar Jamin Survey Online Form 2025 Status Check
यदि आप Bihar Jamin Survey Online Form 2025 Status Check की स्थिति ऑनलाइन जांचना चाहते हैं, तो ‘अपलोड किए गए स्व-घोषणा / वंशावली यहां देखें’ पर क्लिक करके, आपके सामने ‘अपलोड किए गए स्व-घोषणा और वंशावली देखें डैशबोर्ड शो होगा !

अब इसमें अपना Reference Id दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करने पर आपका स्टेटस दिख जाएगा।
Bihar Bhumi Survey Online 2025: Important Link
Home Page | Click Here |
Online Apply | Click Here |
Official Website | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
यह भी पढ़ें