Table of Contents
Aadhar Card Photo Update Online 2025: आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलें? पूरी जानकारी यहां पढ़ें
Aadhar Card Photo Update Online 2025: आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड, पासपोर्ट आदि में होता है। यदि आधार कार्ड की फोटो पुरानी, धुंधली या पहचान में दिक्कत करने वाली है, तो उसे अपडेट कराना ज़रूरी हो जाता है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलें, किन परिस्थितियों में फोटो अपडेट कराना चाहिए, और इसकी Step by Step प्रक्रिया क्या है।
आधार कार्ड फोटो अपडेट 2025: Overview
जानकारी | विवरण |
---|---|
पोस्ट का नाम | Aadhar Card Photo Update Online 2025 |
कार्ड का नाम | आधार कार्ड (Aadhar Card) |
सेवा का नाम | आधार कार्ड फोटो अपडेट |
आवेदन मोड | ऑफलाइन (Aadhaar Seva Kendra) |
आवेदन शुल्क | ₹100/- |
आधिकारिक वेबसाइट | myaadhaar.uidai.gov.in |
आधार कार्ड फोटो कब अपडेट करवाना चाहिए?
फोटो पुरानी या धुंधली हो
यदि फोटो आपकी वर्तमान पहचान से मेल नहीं खाती या अस्पष्ट है, तो सत्यापन में समस्या हो सकती है।बायोमेट्रिक अपडेट के समय
UIDAI के नियमों के अनुसार, 5 और 15 वर्ष की उम्र में बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करानी होती है। इसमें फोटो भी बदली जाती है।पहचान में परेशानी हो
अगर आपकी फोटो से कोई भी आपको ठीक से पहचान नहीं पा रहा, तो आपको फोटो बदलवानी चाहिए।नाम, जन्मतिथि या लिंग में बदलाव के बाद
यदि आपने अपने आधार में कोई जानकारी अपडेट कराई है, तो फोटो भी अपडेट कराना उचित होता है।सरकारी सेवाओं या पासपोर्ट के लिए आवश्यक हो
कुछ सेवाओं में क्लियर फोटो ज़रूरी होती है, जैसे पासपोर्ट या बैंक अकाउंट खोलते समय।
Aadhar Card Photo Update कैसे करें? Step-by-Step Process
Step 1: नजदीकी आधार सेवा केंद्र खोजें
UIDAI की वेबसाइट पर जाएं: uidai.gov.in
“Locate an Enrollment Center” विकल्प पर क्लिक करें
अपना पिन कोड, राज्य या जिला दर्ज करें और नजदीकी आधार केंद्र खोजें
Styp 2: Aadhar अपडेट फॉर्म भरें
आधार सेवा केंद्र जाकर Aadhaar Update/Correction Form भरें
अपनी आधार संख्या और अपडेट की जाने वाली जानकारी दें
Step 3: फोटो क्लिक करवाएं और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं
फॉर्म जमा करने के बाद आपका फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो लिया जाएगा
यह सभी जानकारियाँ UIDAI के डेटाबेस में अपडेट की जाएंगी
Step 4: शुल्क का भुगतान करें
फोटो अपडेट कराने के लिए ₹100/- शुल्क देना होता है
भुगतान के बाद आपको रसीद मिलेगी
Styp 5: URN (Update Request Number) प्राप्त करें
सेवा केंद्र से एक URN (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) मिलेगा
इसकी मदद से आप अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं
Step 6: अपडेट पूरा होने पर ई-आधार डाउनलोड करें
अपडेट होने में 30 से 90 दिन तक का समय लग सकता है
बाद में आप myaadhaar.uidai.gov.in से ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं
Aadhar Card Photo Update: महत्वपूर्ण बातें
बिंदु | विवरण |
---|---|
ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध? | नहीं, फोटो अपडेट केवल सेवा केंद्र से होता है |
शुल्क | ₹100/- |
दस्तावेज़ की आवश्यकता? | नहीं, केवल आधार कार्ड पर्याप्त है |
समय सीमा | 30 से 90 दिन |
URN से ट्रैकिंग? | हां, अपडेट की स्थिति URN से ट्रैक की जा सकती है |
निष्कर्ष:
Aadhar Card Photo Update Online 2025 के तहत, यदि आपकी फोटो पुरानी या पहचान में रुकावट पैदा कर रही है, तो उसे ज़रूर अपडेट करवाएं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं, बल्कि नजदीकी Aadhaar Seva Kendra में जाकर पूरी होती है।
फोटो अपडेट से आपकी पहचान सटीक रहती है और सरकारी या बैंकिंग सेवाओं में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती।
Note- अधिक जानकारी और अपडेट के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट विज़िट करें: https://uidai.gov.in
Home Page | Click Here |
Online Applay | Click Here |
Official Website | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
Also Read:
- Semiconductor Mission 2025: भारत में HCL और Foxconn शुरू करेंगे Chip Manufacturing Revolution
- Bihar Jamin Survey Online Form 2025: बिहार जमीन सर्वे फॉर्म ऐसे भरें नई पोर्टल से
- Pashupalan Loan Kaise Apply Kare: जानिए पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप (2025 Guide)
- How To Get Kewala Of Old Land Online In 2025: 2025 में पुरानी जमीन का ऑनलाइन केवाला कैसे निकालें?