Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025: मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना Apply Online, Eligibility, Salary & Benefits

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025: बिहार सरकार युवाओं और छात्रों के लिए लगातार नई-नई योजनाएँ लाती रहती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 (मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025)। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2025 को कैबिनेट बैठक में की गई।

इस फेलोशिप योजना का उद्देश्य राज्य के होनहार और प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सिस्टम से जोड़ना है, ताकि वे न केवल प्रशासनिक कार्य सीख सकें, बल्कि नीति-निर्माण और योजनाओं की कार्यप्रणाली को भी नजदीक से समझ सकें।

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 – Overviw

योजना का नाम मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025
शुरूआत बिहार सरकार द्वारा
लॉन्च तिथि 9 सितंबर 2025
लाभार्थी बिहार के छात्र और युवा
कुल पद 121 फेलोज
मानदेय 80,000/- से 1,50,000/- प्रति माह
प्रशिक्षण स्थान IIM बोधगया
अवधि 2 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (जल्द शुरू होगी)
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी होगी
Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025
Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना क्या है?

यह बिहार सरकार की एक विशेष पहल है जिसके तहत कुल 121 फेलोज का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को विभिन्न प्रमुख सरकारी दफ्तरों में कार्य करने का मौका मिलेगा जैसे –

  • मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कार्यालय

  • मुख्य सचिवालय और विकास आयुक्त कार्यालय

  • विभागीय सचिवालय

  • प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय

  • जिला अधिकारी (DM) कार्यालय

  • नगर आयुक्त कार्यालय

फेलोज को 2 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा और उन्हें 80,000/- से लेकर ₹1.5 लाख रुपये तक मासिक मानदेय मिलेगा।

Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 – मानदेय (Salary/Stipend)

नीचे दी गई तालिका में अलग-अलग पदों पर मिलने वाली सैलरी का विवरण दिया गया है –

पद/कार्यालय मासिक मानदेय
मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री कार्यालय 1,50,000/-
मुख्य सचिव एवं विकास आयुक्त कार्यालय 1,25,000/-
विभागीय सचिवालय (45 फेलोज) 1,00,000/-
प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय 80,000/-
जिलाधिकारी (38 फेलोज) 80,000/-
नगर आयुक्त (19 फेलोज) 80,000/-

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 के फायदे

  • युवाओं को सरकारी विभागों में प्रत्यक्ष कार्य अनुभव मिलेगा।

  • IIM बोधगया से ट्रेनिंग और प्रमाण पत्र मिलेगा।

  • 121 प्रतिभाशाली युवाओं को चयनित किया जाएगा।

  • अच्छी सैलरी – 80,000/- से ₹1.5 लाख प्रति माह तक।

  • युवाओं में लीडरशिप, मैनेजमेंट और प्रशासनिक कौशल का विकास।

  • सरकारी सिस्टम और नीतियों को नजदीक से समझने का अवसर।

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 – पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।

  • आवेदक छात्र/युवा होना चाहिए।

  • शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन होगा।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबुक

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मोबाइल नंबर

  • ईमेल आईडी

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)

फेलोज का चयन एक व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत होगा –

  1. ऑनलाइन आवेदन

  2. दस्तावेजों का सत्यापन

  3. लिखित परीक्षा/आकलन

  4. साक्षात्कार (Interview)

  5. अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025: आवेदन प्रक्रिया (How to Apply?)

  • फिलहाल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

  • बिहार सरकार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट जारी करेगी।

  • आवेदन शुरू होते ही उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
    अपडेट और डायरेक्ट लिंक आपको हमारी वेबसाइट पर भी मिलेगा।

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025: Importent Link

Home Page Click Here
Official Notification Click Here
Online Apply Click Here (Soon)
Official Website Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

निष्कर्ष

Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 बिहार सरकार की एक बड़ी पहल है। यह योजना न केवल युवाओं को सरकारी तंत्र से जोड़ती है बल्कि उन्हें प्रशासनिक अनुभव और आर्थिक सहयोग भी प्रदान करती है।

यदि आप बिहार के योग्य छात्र या युवा हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो, जल्दी से ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ जरूर उठाएँ।

FAQs – मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025

Q1. मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना कब शुरू हुई?
यह योजना 9 सितंबर 2025 को बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई।

Q2. इसमें कितने फेलोज का चयन होगा?
कुल 121 युवाओं का चयन होगा।

Q3. फेलोज को कितनी सैलरी मिलेगी?
80,000/- से 1,50,000/- प्रति माह।

Q4. इसमें आवेदन कौन कर सकता है?
 केवल बिहार राज्य के छात्र और युवा।

Q5. आवेदन कब शुरू होगा?
 जल्द ही बिहार सरकार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी।

Also Read:-

← Back

Thank you for your response. ✨

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment