Bihar Mahila Rojgar Yojana Form Download 2025

Bihar Mahila Rojgar Yojana Form Download 2025: बिहार महिला रोजगार योजना फॉर्म डाउनलोड करे और पाए ₹10,000 की सहायता

SARKARI YOJANA

Bihar Mahila Rojgar Yojana Form Download 2025

Bihar Mahila Rojgar Yojana Form Download 2025: बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को पहली किस्त में ₹10,000 की राशि दी जाएगी और आगे चलकर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी मिल सकती है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Mahila Rojgar Yojana Form Download 2025, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण लिंक की पूरी जानकारी देंगे।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Overview

योजना का नामबिहार महिला रोजगार योजना 2025
योजना शुरू करने वाली संस्थाबिहार सरकार
विभागग्रामीण विकास विभाग, बिहार
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
सहायता राशिपहली किस्त – 10,000/- आगे – ₹2 लाख तक
उद्देश्यमहिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन तिथिसितम्बर 2025 से
आधिकारिक वेबसाइटstate.bihar.gov.in/rdd

Bihar Mahila Rojgar Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार से कम से कम एक महिला को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के लाभ

  • राज्य की प्रत्येक पात्र महिला को ₹10,000 की प्रारंभिक सहायता दी जाएगी।

  • स्वरोजगार शुरू करने के बाद जरूरत पड़ने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

  • महिलाएं 18 अलग-अलग प्रकार के रोजगार में से कोई भी व्यवसाय चुन सकती हैं।

  • योजना का लाभ सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दिया जाएगा।

योजना के तहत मिलने वाले रोजगार विकल्प (सूची)

क्रमांकरोजगार का नाम
1फल/जूस/डेयरी प्रॉडक्ट दुकान
2सब्जी एवं फल दुकान
3किराना दुकान
4प्लास्टिक सामग्री/बर्तन की दुकान
5खिलौना एवं जनरल स्टोर
6ऑटोमोबाइल रिपेयर
7मोबाइल बिक्री/रिपेयर/रिचार्ज
8स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी
9खाद्य सामग्री दुकान
10ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/ज्वेलरी
11कपड़ा/फुटवियर/सिलाई
12बिजली उपकरण/बर्तन की दुकान
13कृषि कार्य
14ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा
15बकरी पालन
16मुर्गी पालन
17गौ पालन
18अन्य व्यवसाय (स्वयं चुना गया)

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 पात्रता (Eligibility)

  • आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए।

  • आवेदिका या उसके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए

  • आवेदिका या उसके पति सरकारी नौकरी (नियमित/संविदा) में नहीं होने चाहिए।

  • केवल एक परिवार से एक ही महिला आवेदन कर सकती है।

बिहार Mahila Rojgar Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक

  • आय प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • जीविका समूह सदस्यता से जुड़ा दस्तावेज़ (यदि उपलब्ध हो)

Bihar Mahila Rojgar Yojana Form Download 2025 – ऐसे करें फॉर्म डाउनलोड

  1. सबसे पहले योजना से संबंधित Important Links सेक्शन पर जाएं।

  2. वहाँ पर आपको For Form Download (आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें) का विकल्प मिलेगा।

  3. इस पर क्लिक करते ही आपके सामने PDF फॉर्म खुल जाएगा

  4. आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

  5. इसके बाद सही तरीके से भरकर जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें और अपनी जीविका दीदी के पास जमा करें

 नोट: आवेदन फॉर्म आप चाहें तो अपनी जीविका दीदी से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 आवेदन प्रक्रिया

  • जीविका समूह की सदस्य महिलाएं:

    • विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1) भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज़ लगाएं।

    • जीविका दीदी को जमा करें।

  • जो महिलाएं जीविका समूह की सदस्य नहीं हैं:

    • सबसे पहले “स्वयं सहायता समूह से जुड़ने हेतु आवेदन पत्र (अनुलग्नक-2)” भरें।

    • इसके बाद लाभ लेने के लिए अनुलग्नक-1 भरकर जमा करें।

आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

Bihar Mahila Rojgar Yojana Form Download 2025: Important Links

Home PageClick Here
Ofline Form Pdf Download ApplyClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
FacebookClick Here
TwitterClick Here

FAQs – Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

Q1. बिहार महिला रोजगार योजना 2025 क्या है?
यह योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसमें पात्र महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Q2. Bihar Mahila Rojgar Yojana Form कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक लिंक पर जाकर या जीविका दीदी से संपर्क करके आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।

Q3. योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
18-60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं जिनका परिवार आयकर दाता या सरकारी नौकरी में नहीं है।

Q4. योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो।

Q5. Bihar Mahila Rojgar Yojana में कितना लाभ मिलेगा?
पहली किस्त में ₹10,000 और आगे चलकर जरूरत पड़ने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता।

Also Read:-

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

technicalbihar

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Reply