Bihar Mukhyamantri Divyang Udyami Yojana 2025: बिहार में दिव्यांग युवाओं को मिलेगा 10 लाख तक सहायता, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Mukhyamantri Divyang Udyami Yojana 2025

Bihar Mukhyamantri Divyang Udyami Yojana 2025: बिहार सरकार लगातार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएँ चला रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने अब “मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना 2025” (Bihar Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2025) की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस योजना के तहत चयनित आवेदकों को 10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिसमें 50% राशि अनुदान (Grant) के रूप में और शेष 50% राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी जाएगी।

Bihar Mukhyamantri Divyang Udyami Yojana 2025 – Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना 2025
राज्य बिहार
लाभार्थी दिव्यांग युवक एवं युवतियाँ
लाभ ₹10 लाख तक वित्तीय सहायता
सहायता का प्रकार 50% अनुदान (अधिकतम ₹5 लाख) + 50% ब्याज मुक्त ऋण (अधिकतम ₹5 लाख)
आयु सीमा 18 से 50 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (udyami.bihar.gov.in)
विभाग समाज कल्याण विभाग, बिहार
आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in
Bihar Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2025
Bihar Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2025

योजना का उद्देश्य (Objective)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार चाहती है कि दिव्यांगजन नौकरी की बजाय खुद का व्यवसाय शुरू करें और आत्मनिर्भर बनें।

Bihar Divyangjan Udyami Yojana 2025 के लाभ

  1. पात्र आवेदकों को अधिकतम ₹10 लाख तक वित्तीय सहायता

  2. 50% राशि अनुदान के रूप में (अधिकतम ₹5 लाख)।

  3. 50% राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में (अधिकतम ₹5 लाख)।

  4. परियोजना राशि की स्वीकृति विभाग द्वारा तैयार मॉडल DPR के अनुसार होगी।

  5. दिव्यांग युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आत्मनिर्भर बनाने का अवसर।

योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

पात्रता विवरण
निवास केवल बिहार के स्थाई निवासी लाभ ले सकते हैं
लाभार्थी दिव्यांग युवक एवं युवतियाँ
शैक्षणिक योग्यता इंटर, ITI, पॉलिटेक्निक या समकक्ष
आयु सीमा 18 से 50 वर्ष
बैंक खाता आवेदक/फर्म के नाम से चालू खाता होना चाहिए

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

  1. स्थाई निवास प्रमाण पत्र

  2. मैट्रिक प्रमाण पत्र (DOB सत्यापन हेतु)

  3. इंटरमीडिएट/ITI/पॉलिटेक्निक या समकक्ष प्रमाण पत्र

  4. दिव्यांगता प्रमाण पत्र

  5. जाति प्रमाण पत्र

  6. आधार कार्ड

  7. पैन कार्ड

  8. पासपोर्ट साइज फोटो (120 KB)

  9. हस्ताक्षर का नमूना (120 KB)

  10. बैंक स्टेटमेंट व कैंसिल चेक

Bihar Divyangjan Udyami Yojana 2025 – ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Step 1: सबसे पहले udyami.bihar.gov.in पर जाएं।
Step 2: “लॉगिन/पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: इसके बाद MMUY (Mukhyamantri Udyami Yojana) चुनें।
Step 4: “मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना” लिंक पर क्लिक करें।
Step 5: अब नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Step 6: रजिस्ट्रेशन के बाद Login ID & Password मिलेगा।
Step 7: लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
Step 8: सबमिट करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Bihar Divyangjan Udyami Yojana 2025 – Importent Link

Home Page Click Here
Official Notification Click Here
Online Apply Click Here ( Coming Soon)
Official Website Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

FAQs – बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना 2025

Q.1. बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना क्या है?
 यह बिहार सरकार की नई योजना है जिसके तहत दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए ₹10 लाख तक सहायता दी जाएगी।

Q.2. इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
 बिहार राज्य के दिव्यांग युवक एवं युवतियाँ।

Q.3. इस योजना में कितनी राशि दी जाएगी?
अधिकतम ₹10 लाख (50% अनुदान + 50% ब्याज मुक्त ऋण)।

Q.4. आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी?
आवेदन ऑनलाइन होगा udyami.bihar.gov.in पर।

 इस प्रकार Bihar Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2025 दिव्यांग युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

Also Read:

← Back

Thank you for your response. ✨

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment