Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: बिहार के 12वीं से PG पास युवाओं को 4-6 हजार रुपये प्रतिमाह इंटर्नशिप का मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: बिहार सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार और शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत युवाओं को 3 महीने से 12 महीने तक की फ्री इंटर्नशिप दी जाएगी और इसके दौरान 4,000 रुपये से 6,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी मिलेगा।

अगर आप 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके हैं और रोजगार की तलाश में हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है।

CM Pratigya Yojana 2025 – Overviw

विषय विवरण
योजना का नाम मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025
शुरू करने वाली संस्था बिहार सरकार
लाभार्थी 12वीं से PG तक शिक्षित बेरोजगार युवा
लाभ ₹4,000 – ₹6,000 प्रतिमाह
इंटर्नशिप अवधि 6 से 12 महीने
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी होगी
लक्ष्य अगले 5 साल में 1 लाख से 5 लाख युवाओं को लाभ
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को कार्य अनुभव दिलाना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार पा सकें। सरकार युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

CM Pratigya Yojana 2025 के तहत लाभ

  • युवाओं को 6 से 12 महीने की इंटर्नशिप।

  • स्टाइपेंड के रूप में 4,000 से 6,000 रुपये प्रतिमाह।

  • बिहार के अंदर और बाहर की कंपनियों में काम करने का अवसर।

  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र जिससे भविष्य में नौकरी पाने में मदद होगी।

स्टाइपेंड राशि – शैक्षिक योग्यता के अनुसार

शैक्षिक योग्यता मासिक स्टाइपेंड
ITI पास ₹4,000
ITI / डिप्लोमा होल्डर्स ₹5,000
ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट ₹6,000
CM Pratigya Yojana 2025
CM Pratigya Yojana 2025

CM Pratigya Yojana 2025 – पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।

  • उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल विकास कार्यक्रम पूरा किया हो।

  • शैक्षिक योग्यता – 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास।

CM Pratigya Yojana 2025
CM Pratigya Yojana 2025

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents)

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबुक

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

  • हस्ताक्षर

इंटर्नशिप की अवधि

इस योजना में चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 6 महीने और अधिकतम 12 महीने तक इंटर्नशिप करनी होगी। इंटर्नशिप की अवधि उनके संबंधित कार्य क्षेत्र के अनुसार तय होगी।

CM-Pratigya-Yojana-2025
CM-Pratigya-Yojana-2025

CM Pratigya Yojana 2025 में आवेदन प्रक्रिया

नोट: अभी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं हुई है। जैसे ही वेबसाइट जारी होगी, आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

ऑनलाइन आवेदन के चरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (लिंक जल्द उपलब्ध होगा)।

  2. CM Pratigya Yojana 2025 सेक्शन में जाएं।

  3. Apply Now या Register पर क्लिक करें।

  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।

  5. आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

  6. आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए रसीद प्रिंट कर लें।

योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • श्रम संसाधन विभाग द्वारा अगले महीने से युवाओं का चयन शुरू होगा।

  • पहले चरण में 5,000 युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।

  • अगले 5 सालों में 1 से 5 लाख युवाओं को लाभ दिया जाएगा।

  • कंपनियों की सूची पोर्टल पर जल्द उपलब्ध होगी।

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025

Home Page Click Here
Official Notification Click Here
Online Apply Click Here  (Link Will Active Soon)
Official Website Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. CM Pratigya Yojana 2025 में कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

4,000 से 6,000 रुपये प्रतिमाह, शैक्षिक योग्यता के अनुसार।

Q2. इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार का 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार युवा।

Q3. आवेदन कब शुरू होंगे?

जल्द ही, जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च होगी।

निष्कर्ष

CM Pratigya Yojana 2025 बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें उन्हें न केवल इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा बल्कि आर्थिक सहायता भी मिलेगी। यह योजना युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी। अगर आप पात्र हैं, तो आधिकारिक पोर्टल लॉन्च होते ही आवेदन जरूर करें।

Also Read:

← Back

Thank you for your response. ✨

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment