बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025: अब मिलेंगे ₹1100 हर महीने – ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Table of Contents

बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025: अब मिलेंगे ₹1100 हर महीने – ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

नई घोषणा का सारांश

बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जून 2025 को घोषणा की कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को ₹400 की जगह ₹1100 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। यह नई दर जुलाई 2025 से लागू होगी और हर माह की 10 तारीख को पेंशन राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025: Overviw

बिंदु जानकारी
योजना का नाम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (बिहार)
नई पेंशन राशि ₹1100 प्रति माह
पुरानी राशि ₹400 प्रति माह
लाभार्थी वर्ग वृद्धजन, विधवा महिलाएं, दिव्यांगजन
कुल लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255
राशि ट्रांसफर तिथि हर माह की 10 तारीख
नई राशि लागू जुलाई 2025 से
भुगतान माध्यम डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT)

इस योजना का उद्देश्य

सरकार का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता देकर सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है। ₹400 की राशि वर्तमान महंगाई के हिसाब से अपर्याप्त थी, जिसे अब ₹1100 करके बड़ी राहत दी गई है।

बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025
बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दी गई शर्तें पूरी करना अनिवार्य है:

  1. उम्र:

    • वृद्धजन: कम से कम 60 वर्ष

    • विधवा महिलाएं: किसी भी उम्र में

    • दिव्यांगजन: न्यूनतम 40% विकलांगता

  2. निवास:

    • बिहार राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।

  3. आय सीमा:

    • बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार या तय आय सीमा के अंतर्गत आने चाहिए।

  4. अन्य पेंशन योजना से लाभ नहीं ले रहे हों।

बिहार-वृद्धा-पेंशन-योजना-2025
बिहार-वृद्धा-पेंशन-योजना-2025

बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025: आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

ऑनलाइन आवेदन

  1. https://sspmis.bihar.gov.in/ पर जाएं।

  2. “Apply Online” विकल्प चुनें।

  3. मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, बैंक खाता भरें।

  4. दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।

ऑफलाइन आवेदन

  1. नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या प्रखंड कार्यालय पर जाएं।

  2. आवेदन फॉर्म प्राप्त कर भरें।

  3. संबंधित दस्तावेज संलग्न करें और जमा करें।

वृद्धा पेंशन योजना 2025: जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

दस्तावेज का नाम उद्देश्य
आधार कार्ड पहचान के लिए
निवास प्रमाण पत्र बिहार का निवासी होने का प्रमाण
आय प्रमाण पत्र गरीबी रेखा से नीचे या सीमित आय का प्रमाण
विकलांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांगजनों के लिए) विकलांगता का स्तर बताने हेतु
बैंक खाता विवरण DBT के लिए
पासपोर्ट साइज फोटो फॉर्म में संलग्न करने हेतु

पेंशन भुगतान तिथि

  • पेंशन की राशि हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में DBT माध्यम से भेजी जाएगी

इस निर्णय से क्या होगा लाभ?

  • वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को जीवन यापन में मदद

  • आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मानजनक जीवन

  • पारदर्शी प्रणाली से राशि सीधे बैंक खाते में।

  • 1.09 करोड़ से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा।

लाभार्थी आंकड़े (जून 2025 तक)

लाभार्थी वर्ग अनुमानित संख्या
वृद्धजन 75 लाख
विधवा महिलाएं 20 लाख
दिव्यांगजन 15 लाख
कुल 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255

बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025: Important Link

Home Page Click Here
Online Apply Click Here
Official Notification Click Here1                    Click Here2
SSPMIS (बिहार समाजिक सुरक्षा) Click Here
RTPS बिहार Click Here
CSC पोर्टल Click Here
Official Website Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q.यह पेंशन राशि कब से लागू होगी?

जुलाई 2025 से ₹1100 प्रतिमाह लागू होगी।

Q.क्या पहले से पेंशन ले रहे लोगों को भी नई राशि मिलेगी?

हां, सभी पंजीकृत लाभार्थियों को जुलाई से बढ़ी हुई राशि मिलेगी।

Q.अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

संबंधित प्रखंड कार्यालय में जाकर पुनः जांच करवाएं और जरूरी दस्तावेज जमा करें।

Q.किस तारीख को राशि ट्रांसफर होगी?

हर माह की 10 तारीख को राशि खाते में आएगी।

Also Read:

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment