Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Online Apply: बकरी फार्म खोलने पर सरकार दे रही है ₹7 लाख तक अनुदान, जल्द करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Online Apply: बकरी फार्म खोलने पर सरकार दे रही है ₹7 लाख तक अनुदान, जल्द करें आवेदन

Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Online Apply: अगर आप बिहार में बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार सरकार द्वारा बकरी फार्म योजना 2025 शुरू की गई है जिसके तहत ₹7 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक आवेदक इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस योजना के लिए कैसे आवेदन करें, कौन पात्र हैं, कितना अनुदान मिलेगा, और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Bihar Bakri Farm Yojana 2025 – एक नजर में

विवरण जानकारी
योजना का नाम बिहार बकरी फार्म योजना 2025
विभाग पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार
आवेदन की स्थिति चालू
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन के 21 दिन के अंदर
आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/ahd
सहायता राशि (अनुदान) अधिकतम ₹7 लाख तक

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

इस योजना में बकरी फार्म की क्षमता के अनुसार अनुदान दिया जाता है। चारा उत्पादन के दो तरीके माने गए हैं:

1. सामान्य चारा उत्पादन की स्थिति में

वर्ग फार्म क्षमता इकाई लागत (₹ लाख) स्वलागत राशि अनुदान राशि भूमि आवश्यकता (वर्गफीट)
सामान्य 100 बकरी + 5 बकरा ₹17.21 ₹3.91 लाख ₹1.30 लाख 9000
सामान्य 500 बकरी + 25 बकरा ₹80.17 ₹19.50 लाख ₹6.50 लाख 45000
SC/ST 100 बकरी + 5 बकरा ₹17.21 ₹3.12 लाख ₹1.30 लाख 9000

योजना की प्राथमिकताएं

  • पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ मिलेगा।

  • जिन आवेदकों ने बकरी पालन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

  • इच्छुक आवेदक स्वलागत राशि या बैंक लोन के माध्यम से फार्म खोल सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज विवरण
भूमि से संबंधित एल.पी.सी., लगान रसीद, नक्शा या लीज पेपर
राशि का प्रमाण बैंक पासबुक, एफ.डी. आदि
प्रशिक्षण प्रमाण सरकारी संस्थानों से बकरी पालन का प्रमाणपत्र
जाति प्रमाण SC/ST के लिए आवश्यक
अन्य फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र (हाइड्रोपोनिक विधि हेतु)

आवेदन प्रक्रिया (Bihar Bakri Farm Yojana Online Apply)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. ऑनलाइन आवेदन” के लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन करें और Login ID व पासवर्ड प्राप्त करें।

  4. लॉगिन कर के आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  5. आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी जरूर निकाल लें।

bihar-bakri-farm-yojana-2025-online-apply

Note:

  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस जरूर पढ़ें।

  • दस्तावेजों की स्कैन कॉपी साफ और स्पष्ट होनी चाहिए।

  • केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

अगर आप भी चाहते हैं कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर बकरी पालन से आत्मनिर्भर बनें, तो आज ही आवेदन करें और अपने सपनों को पंख दें।

Bihar Bakri Farm Yojana Online Apply Link

Home Page Click Here
Online Apply Click Here
Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

Also Read:

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment