Mukhaymantri Maiya Samaan Yojana 2025: झारखंड सरकार दे रही ₹2,500 प्रतिमाह, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhaymantri Maiya Samaan Yojana 2025

Mukhaymantri Maiya Samaan Yojana 2025: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2025 (Mukhaymantri Maiya Samaan Yojana 2025) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2,500 यानी सालाना ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस आर्टिकल में हम आपको योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे – जैसे लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण लिंक

Mukhaymantri Maiya Samaan Yojana 2025: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
योजना का नाम मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2025
राज्य झारखंड
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
आर्थिक लाभ ₹2,500 प्रतिमाह (₹30,000 सालाना)
भुगतान का तरीका DBT (Direct Bank Transfer)
आवेदन का तरीका ऑफलाइन
पात्रता 18 से 50 वर्ष की महिलाएं
विभाग झारखंड सरकार, महिला एवं सामाजिक कल्याण विभाग

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
कई महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों और बच्चों की पढ़ाई की वजह से काम नहीं कर पातीं। ऐसे में उन्हें निश्चित मासिक आर्थिक मदद मिले, जिससे वे परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने और आत्मनिर्भर बनने में सक्षम हों।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2025 के लाभ

  • महिलाओं को हर महीने 2,500/- (सालाना 30,000/-) की आर्थिक मदद मिलेगी।

  • राशि सीधे महिला के बैंक खाते में DBT मोड से भेजी जाएगी।

  • भुगतान हर महीने की 15 तारीख को किया जाएगा।

  • महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा।

  • परिवार की जरूरतें, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर खर्च करने में मदद मिलेगी।

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

यह योजना केवल झारखंड की उन महिलाओं को मिलेगी जो निम्न शर्तें पूरी करें –

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी हो।

  • आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो।

  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक्ड होना चाहिए।

  • राशन कार्डधारी परिवार की महिलाएं (हरा, पीला, गुलाबी और सफेद राशन कार्ड वाली)।

  • जिनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हों और उनकी 75% से अधिक उपस्थिति हो।

किन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा?

कुछ महिलाओं को इस योजना से वंचित रखा गया है, जैसे –

  • आयकरदाता परिवार की महिलाएं।

  • केंद्र/राज्य सरकार या सरकारी उपक्रम की नौकरी करने वाली या पेंशनधारी महिलाएं

  • जिन परिवारों में कोई सदस्य सांसद या विधायक रह चुका हो।

  • EPF धारक महिलाएं

  • पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ले रहीं महिलाएं।

पात्रता (Eligibility)

पात्रता मानदंड विवरण
निवास झारखंड की स्थायी निवासी महिला
आयु 18 से 50 वर्ष
सामाजिक स्थिति EWS / BPL परिवार से हो
शिक्षा से जुड़ा शर्त बच्चों की स्कूल उपस्थिति कम से कम 75%
बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक्ड होना अनिवार्य

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्न दस्तावेज लगाने होंगे –

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक (आधार से लिंक्ड)

  • राशन कार्ड / BPL कार्ड

  • आय प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • बच्चों की स्कूल उपस्थिति प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मोबाइल नंबर

Mukhaymantri Maiya Samaan Yojana 2025: आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

इस योजना का आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा।

  1. ग्रामीण महिलाएं – अपने ग्राम पंचायत कार्यालय जाएं।

  2. शहरी महिलाएं – अपने वार्ड कार्यालय जाएं।

  3. वहां से योजना का आवेदन प्रपत्र लें।

  4. फॉर्म को सही जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों की स्व-सत्यापित कॉपी लगाएं।

  5. पूरा फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा करें।

  6. जमा करने के बाद रसीद की प्रति संभालकर रखें।

Mukhaymantri Maiya Samaan Yojana 2025: Importent Link

Home Page Click Here
Form Download Click Here
Online Apply Click Here
Official Website Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

निष्कर्ष (Conclusion)

Mukhaymantri Maiya Samaan Yojana 2025 झारखंड की महिलाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी और उपयोगी योजना है। इसके तहत हर पात्र महिला को ₹2,500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

 अगर आप भी इस योजना की पात्र हैं, तो जल्द से जल्द अपने पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर आवेदन करें।

FAQ’s – मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2025

Q1. इस योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह यानी सालाना ₹30,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Q2. आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?
इस योजना का आवेदन केवल ऑफलाइन होगा।

Q3. राशि कब खाते में आएगी?
हर महीने की 15 तारीख को DBT मोड से खाते में भेजी जाएगी।

Q4. क्या सरकारी नौकरी वाली महिला इस योजना का लाभ ले सकती है?
नहीं, सरकारी नौकरी करने वाली या पेंशनधारी महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा।

Q5. किन्हें प्राथमिकता दी जाएगी?
BPL/EWS परिवार की महिलाओं और राशन कार्डधारी परिवार की महिलाओं को।

Also Read:

← Back

Thank you for your response. ✨

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment