Bihar Poultry Farm Yojana Online Apply 2026: मुर्गी फार्म खोलने पर मिलेगा ₹40 लाख अनुदान, ऐसे करें Online आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Poultry Farm Yojana Online Apply 2026: अगर आप मुर्गी फॉर्म खोल कर मुर्गा पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से समेकित मुर्गी विकास योजना 2026 के तहत राज्य में ब्रायलर और लेयर मुर्गी फार्म खोलने के लिए भारी सब्सिडी (अनुदान) दी जा रही है।

इस योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करके लाखों रुपये तक की सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य राज्य में पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

इसलिए यदि आप Bihar Poultry Farm Yojana 2026 का लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Poultry Farm Yojana Online Apply 2026 : Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम समेकित मुर्गी विकास योजना
पोस्ट का नाम Bihar Poultry Farm Yojana 2026
विभाग पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार
लाभ मुर्गी फार्म खोलने के लिए सब्सिडी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन शुरू 11 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि लिंक खुलने के 15 दिनों के अंदर
योजना का क्षेत्र बिहार के सभी जिले
आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 क्या है?

समेकित मुर्गी विकास योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत राज्य में ब्रायलर और लेयर मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थियों को मुर्गी फार्म स्थापित करने के लिए लागत का 30% से 50% तक अनुदान देती है।

यह योजना विशेष रूप से किसान, पशुपालक और बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें और अच्छी आय अर्जित कर सकें

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • राज्य में मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देना

  • ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना

  • किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना

  • अंडा और चिकन उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना

  • युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

इस योजना के अंतर्गत सरकार विभिन्न क्षमता के पोल्ट्री फार्म स्थापित करने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है।

मुख्य लाभ:

  • लाखों रुपये तक की सरकारी सब्सिडी

  • बैंक से लोन लेने की सुविधा

  • ब्रायलर और लेयर दोनों फार्म के लिए सहायता

  • सभी जिलों के लोगों को लाभ

Poultry Farm Capacity और लागत

श्रेणी फार्म क्षमता इकाई संख्या अनुमानित लागत (लाख रुपये)
सामान्य वर्ग 10,000 लेयर 16 100
सामान्य वर्ग 5,000 लेयर 17 48.50
सामान्य वर्ग 3,000 ब्रायलर 29 10
अनुसूचित जाति 10,000 लेयर 14 100
अनुसूचित जाति 5,000 लेयर 19 48.50
अनुसूचित जनजाति 10,000 लेयर 01 100
अनुसूचित जनजाति 5,000 लेयर 02 48.50
अनुसूचित जनजाति 3,000 ब्रायलर 03 10

Bihar Poultry Farm Yojana Subsidy Details

स्वलागत बैंक ऋण सब्सिडी प्रतिशत अधिकतम सब्सिडी भूमि आवश्यकता
70 लाख 10 लाख 30% 30 लाख 100 डिसमिल
33.95 लाख 4.85 लाख 30% 14.55 लाख 50 डिसमिल
10 लाख 1 लाख 30% 3 लाख 16.10 डिसमिल
60 लाख 10 लाख 40% 40 लाख 100 डिसमिल
29.10 लाख 4.85 लाख 40% 19.40 लाख 50 डिसमिल
10 लाख 1 लाख 50% 5 लाख 16.10 डिसमिल

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्य तिथि
आवेदन शुरू 11 मार्च 2026
अंतिम तिथि 15 दिनों के अंदर
आवेदन माध्यम ऑनलाइन

योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए

  • आवेदक के पास मुर्गी पालन के लिए भूमि होनी चाहिए

  • कुक्कुट पालन का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (6 दिन) होना चाहिए

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति 18 वर्ष से अधिक आयु का होना चाहिए

Bihar Poultry Farm Yojana 2026: आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • अद्यतन लगान रसीद / LPC
  • लीज एग्रीमेंट (यदि भूमि लीज पर है)
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Online Apply Process

यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1

सबसे पहले पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Bihar Poultry Farm Yojana Online Apply 2026
Bihar Poultry Farm Yojana Online Apply 2026

Step 2

होमपेज पर आपको Poultry Farm Yojana Apply Online का लिंक मिलेगा।

Step 3

अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

Step 4

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

Step 5

अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

Step 6

फॉर्म को सबमिट करें और उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।

Bihar Poultry Farm Yojana 2026: चयन प्रक्रिया

इस योजना में लाभार्थियों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:

  • पहले आओ पहले पाओ आधार

  • प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवार को प्राथमिकता

  • स्वलागत निवेश करने वालों को प्राथमिकता

Bihar Poultry Farm Yojana Online Apply 2026: Important Links

Home Page Click Here
Apply Online Click Here 
Official Notification Click Here
Bihar Udyami Yojana 2026 Registration Form Kaise Bhare Click Here
Official Website Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

FAQs-Bihar Poultry Farm Yojana Online Apply 2026

Bihar Poultry Farm Yojana 2026 क्या है?

यह बिहार सरकार की योजना है जिसके तहत मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुदान दिया जाता है।

इस योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

इस योजना के तहत लाभार्थियों को 30% से 50% तक सब्सिडी मिल सकती है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार राज्य के किसान, पशुपालक और बेरोजगार युवा इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज आवश्यक होते हैं।

निष्कर्ष

Bihar Poultry Farm Yojana Online Apply 2026 उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैंइस योजना के तहत सरकार लाखों रुपये की सब्सिडी देकर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन जरूर करें

Also Read:

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment