Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: हर परिवार की महिला को ₹10,000 रोजगार सहायता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार से एक महिला को ₹10,000 की आर्थिक सहायता रोजगार के लिए दी जाएगी।

सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना से 2.70 करोड़ से अधिक महिलाएँ लाभान्वित हों और हर घर से एक महिला स्वरोजगार से जुड़ सके।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: Overviw

विशेषताविवरण
योजना का नाममुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025
किसने शुरू कीबिहार सरकार
लाभार्थीराज्य के हर परिवार से एक महिला
पहली किस्त₹10,000 (सितंबर से खाते में जाएगी)
दूसरी किस्त6 माह बाद मूल्यांकन के आधार पर ₹2 लाख तक
उद्देश्यमहिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना
विभागग्रामीण विकास विभाग
लाभ पाने वाली महिलाएँअनुमानित 2.70 करोड़ से अधिक

योजना से मिलने वाले लाभ

  1. हर परिवार से एक महिला को रोजगार के लिए ₹10,000 की आर्थिक मदद।

  2. 6 महीने बाद समीक्षा के आधार पर ₹2 लाख तक की दूसरी किस्त।

  3. महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार विकसित किया जाएगा।

  4. 70 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद कर योजना तैयार की गई।

  5. राज्य की 80% महिलाएँ रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी।

योजना का उद्देश्य

  • ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देना।

  • महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करना।

  • परिवार की आमदनी बढ़ाना और आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करना।

  • महिला समूहों को बाजार से जोड़कर उनके उत्पादों की बिक्री बढ़ाना।

पात्रता (Eligibility)

  1. लाभार्थी महिला बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

  2. योजना का लाभ हर परिवार से केवल एक महिला को मिलेगा।

  3. महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

  4. महिला का नाम स्वयं सहायता समूह / पंचायत रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

  •  आवेदन प्रक्रिया का संचालन ग्रामीण विकास विभाग, बिहार करेगा।
  • योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा मिलेगी।
  •  महिलाओं को अपने आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और पहचान पत्र के साथ आवेदन करना होगा।
  • सत्यापन के बाद सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि खाते में भेजी जाएगी।

योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • योजना से जुड़ने के बाद महिलाओं को नौकरी और आत्मनिर्भरता दोनों का अवसर मिलेगा।

  • महिलाओं के लिए विशेष बाजार और स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे।

  • सरकार का दावा है कि इस योजना से राज्य की आर्थिक स्थिति और महिलाओं की भूमिका में बड़ा बदलाव आएगा।

योजना से जुड़े अनुमानित लाभार्थी

विवरणसंख्या
बिहार की कुल आबादी14 करोड़+
कुल परिवार2.77 करोड़
रोजगार से जुड़ने वाली महिलाएँलगभग 2.70 करोड़
स्वयं सहायता समूह11 लाख से अधिक
पहले चरण में लाभ10,000/- प्रति परिवार महिला को

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: Importent Link

Home PageClick Here
Official NotificationClick Here
बिहार बाढ़ राहत योजना 2025Click Here
Official WebsiteClick Here
FacebookClick Here
TwitterClick Here

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक बड़ी पहल है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। हर घर से एक महिला को रोजगार जोड़कर सरकार “हर घर महिला, हर घर रोजगार” का सपना साकार करना चाहती है।

Also Read:-

← Back

Thank you for your response. ✨

Arvind Raj "Technicalbihar.com" वेबसाइट पर एक लेखक हैं जहाँ वे नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड, रिजल्ट,सत्संग से जुड़े लेख लिखता हैं। Arvind Raj बिहार, अररिया के रहने वाला हैं। लेकिन अपनी वर्तमान में नौकरी, सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। Arvind Raj लेखक के साथ-साथ Online Resurch कर रहा हैं। वे "Technicalbihar.com" पर अपने अनुभव से नौकरी, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी शेयर करता हैं।

Leave a Comment