Table of Contents
Bihar Asha Vacancy 2025
Bihar Asha Vacancy 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) ने बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस बार आशा कार्यकर्ता (ASHA Worker) के 27,375 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। साथ ही 1050 आशा फैसिलिटेटर के पद भी जल्द भरे जाएंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Asha Worker Vacancy 2025 की पूरी जानकारी देंगे – जैसे योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, तिथियां, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज़।
Bihar Asha Worker Vacancy 2025 – Overview
जानकारी | विवरण |
---|---|
लेख का नाम | Bihar Asha Worker Vacancy 2025 |
विभाग का नाम | बिहार स्वास्थ्य विभाग |
पद का नाम | आशा कार्यकर्ता (ASHA Worker) |
कुल पद | 27,375 |
योग्यता | न्यूनतम 10वीं पास |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (जिलेवार) |
आधिकारिक वेबसाइट | shs.bihar.gov.in |

आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका
आशा कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाती हैं। उनकी जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं –
स्वास्थ्य जागरूकता: पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण, परिवार नियोजन और बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक करना।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य: गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित प्रसव और नवजात शिशु की देखभाल।
प्राथमिक उपचार: डायरिया, बुखार और मामूली चोटों का उपचार।
स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच: गांव/शहर के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जोड़ना।
डेटा संग्रहण: गर्भावस्था, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सूचनाओं का रिकॉर्ड रखना।
Bihar Asha Worker Vacancy 2025 – Eligibility (पात्रता)
मापदंड | आवश्यक योग्यता |
---|---|
लिंग (Gender) | सिर्फ महिलाएं आवेदन कर सकती हैं |
शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 10वीं पास |
निवास (Domicile) | महिला उसी पंचायत/वार्ड की निवासी होनी चाहिए जहाँ भर्ती निकली है |
आयु सीमा | 18 से 45 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित महिलाओं को प्राथमिकता, विधवा/तलाकशुदा भी योग्य |
अनुभव | सामाजिक/स्वास्थ्य सेवा का अनुभव होने पर वरीयता (अनिवार्य नहीं) |

बिहार Asha Vacancy 2025 – Important Dates
कार्य | तिथि/स्थिति |
---|---|
भर्ती की घोषणा | 29 अप्रैल 2025 |
जिलेवार नोटिफिकेशन | जल्द जारी होगा |
आवेदन शुरू | जिलेवार नोटिस में दी जाएगी |
आवेदन की अंतिम तिथि | अलग-अलग जिले में अलग-अलग |
चयन प्रक्रिया की शुरुआत | अनुमानित जुलाई 2025 |
ग्राम सभा/वार्ड समिति बैठक | नोटिस के अनुसार सुबह 10:00 बजे से |
Bihar Asha Worker Bharti 2025 – Selection Process (चयन प्रक्रिया)
ग्राम सभा/वार्ड समिति में चयन – योग्य आवेदकों के नाम पर चर्चा होगी और एक महिला का चयन होगा।
फाइनल लिस्ट और नियुक्ति पत्र – चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
ट्रेनिंग (Training) – 23 दिनों का प्रशिक्षण (स्टेप्स में) दिया जाएगा।
काम की शुरुआत – प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिला को अपने पंचायत/वार्ड में ASHA के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज़
10वीं की मार्कशीट
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड/वोटर ID
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
विवाह/तलाक/विधवा प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
आवेदन प्रक्रिया – Bihar Asha Worker Vacancy 2025
अपने जिले का Official Notification देखें।
आवेदन फॉर्म पंचायत/ब्लॉक कार्यालय या PHC से प्राप्त करें या नोटिस से डाउनलोड करें।
फॉर्म को ध्यान से भरें।
सभी जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें।
फॉर्म संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) या ब्लॉक स्वास्थ्य कार्यालय में जमा करें।
जमा करने के बाद रसीद प्राप्त करें।
Bihar Asha Worker Vacancy 2025 – तैयारी कैसे करें?
दस्तावेज़ समय से तैयार रखें।
पंचायत/PHC में भर्ती से जुड़ी जानकारी लेते रहें।
स्वास्थ्य व महिला सेवाओं से जुड़ी जानकारी पढ़ें।
ग्राम सभा/वार्ड समिति में सक्रिय रहें।
यदि अनुभव है तो प्रमाण पत्र जरूर संलग्न करें।
Bihar Asha Vacancy 2025: Importent Link
Home Page | Click Here |
---|---|
Online Apply | Click Here |
Pepar Cting | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
निष्कर्ष
Bihar Asha Worker Vacancy 2025 महिलाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती से ना केवल महिलाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
यदि आप भी पात्र हैं, तो समय पर आवेदन करें और सभी जरूरी दस्तावेज़ सही तरीके से लगाएं।
Also Read:-
- Bihar Flood Relief Scheme 2025: बिहार में बाढ़ प्रभावित 6.5 लाख परिवारों को ₹7000 की राहत राश – जानिए किस जिले को कितना मिला
- Bihar Flood Relief 2025: बाढ़ पीड़ितों को ₹7,000, लिस्ट व पेमेंट स्टेटस देखें
- PM Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025: युवाओं को पहली नौकरी पर मिलेगा ₹15,000, नियोक्ताओं को भी मिलेगा लाभ – ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025: खरीफ फसल के लिए पात्रता, लाभ और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Computer Teacher Recruitment 2025: TRT-4 में 27,000 कंप्यूटर शिक्षक भर्ती – Online Apply जल्द शुरू
- Bihar Badh Rahat Yojana 2025: बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 7,000 रुपये – बिहार सरकार की बड़ी घोषणा
- Bihar Badh Rahat Payment 2025: बिहार बाढ़ राहत प्रति परिवार ₹7,000 जारी, पेमेंट लिस्ट देखें ऑनलाइन
- बिहार राजस्व महाअभियान 2025: कैंप लिस्ट – स्टेटस चेक और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar B.Ed Counseling 2025: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, तिथि, दस्तावेज़, फीस और पूरी जानकारी
- Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2024-25: Panchayat List – बिहार फसल सहायता योजना पंचायत लिस्ट 2025